जोगापुर के पास बनने के लिए खड़ी एक समाजवादी एंबुलेंस पर अनियंत्रित ट्रक पलट गया। इससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के सामय आस-पास कोई नहीं था अन्यथा बड़ी घटना होने से कोई रोक नहीं सकता था।
बाघराय सीएचसी पर लगी समाजवादी (108) एंबुलेंस खराब थी। बनवाने के लिए चालक इलाहाबाद फैजाबाद राजमार्ग स्थित जोगापुर पहुंचा। वह एंबुलेंस को सड़क की पटरी किनारे खड़ी कर मिस्त्री के पास चला गया। इस बीच इलाहाबाद से प्रतापगढ़ की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो कर एंबुलेंस पर पलट गया।
इससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। यह देख अनहोनी की आशंका से वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालाकि एंबुलेंस चालक पहुंचा और उस पर मरीज न होने की बात बताई तो सभी राहत की सांस लिए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन मंगा कर ट्रक को हटवाया गया। एंबुलेंस चालक ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।