फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 12 Aug 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह बुधवार को धान की सिंचाई कर रहा था। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया।  लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बसंतराय गांव निवासी दिनेश तिवारी (32) पुत्र स्व. लालजी घर की रोजी-रोटी चलाने वाला अकेला सदस्य था। बुधवार को वह धान की सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन


 इस बीच बिजली का तार खेत में गिरने से करंट उतर गया। चपेट में आने से उसकी हालत बिगड़ गई। चीख पर पहुंचे परिजनों ने उपकेन्द्र पर फोन करके विद्युत सप्लाई बंद कराई। गंभीर हालत में दिनेश को लेकर लालगंज स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। दस वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके  दो छोटे बेटे है नितिन और दीपक। परिजनों ने बगैर पुलिस को जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें