फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आईं रीना, कहा घूमने गई थी

Wed, 12 Aug 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसएन इंटरनेशनल स्कूल विवेक नगर की प्रिंसिपल रीना तिवारी को दिल्ली से लेकर परिजनों संग पुलिस मंगलवार की रात पुलिस लाइन स्थित महिला थाने पहुुंची। पूछताछ के दौरान उनकी कहानी बदलती रही। हालांकि बाद में वह बोलीं कि मानसिक तनाव के चलते वह साथी के सुझाव पर घूमने चली गई थीं। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के बाद उन्हें उसके पति के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुरानी आबकारी सदर बाजार निवासी रीना तिवारी पत्नी सुभाष तिवारी तीन अगस्त को पुराने स्कूल से नए स्कूल जाते समय कार समेत गायब हो गई थीं। उनकी कार इलाहाबाद के तेलियरगंज इलाके में देर शाम मिली थी। पुलिस अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी बरामदगी का प्रयास करने लगी। पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सोमवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब से परिजनों संग पुलिस ने रीना को बरामद कर लिया। रीना के मुताबिक अक्सर उन्हें दो युवक स्कूल छोड़ देने की धमकी देते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। परिवार व स्कूल का अहित न हो इसके लिए वाराणसी आए दोस्तों से सलाह लिया।

 दोस्तों ने सुझाव दिया कि कुछ दिनों के लिए बाहर चली जाओ। जिससे समस्या दूर हो जाएगी। दोस्तों के  सुझाव पर वह परिजन व स्कूल प्रबंधक को बिना बताए ही कार से इलाहाबाद पहुंचीं। वहा कार छोड़ने के बाद दोस्तों की कार से दिल्ली चलीं गई थीं। वहां से लुधियाना, स्वर्ण मंदिर समेत दूसरे स्थानों पर घूमती रहीं। इस दौरान समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी लेती रहीं।
विज्ञापन


 जब पता चला कि पुलिस उन्हें खोजने के लिए पंजाब पहुंच गई है तो वह दिल्ली आ गईं। वहां परिजनों संग पुलिस को मिलीं। उनका अपहरण नहीं हुआ था और न ही किसी ने जोर-जबरदस्ती की थी। एसपी ने कहा कि मुकदमे की विवेचना के दौरान जो बात सामने आ रही है। सभी की जांच होगी। रीना को धमकाने वाले युवकों को भी खोजा जाएगा। यदि उन्होंने कोई बात पुलिस से छिपाई हैं और विवेचना में ऐसी बातें सामने आईं तो उसे भी कार्रवाई में शामिल किया जाएगा। कोर्ट में कलमबंद बयान कराने के बाद पुलिस ने रीना को पति के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें