फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा कर्मियों में दिखी गुटबाजी

Wed, 05 Aug 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार को कर्मचारियों में गुटबाजी साफ दिखी। वे एक-दूसरे की पोल खोलते भी नजर आए। अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की अफवाह भी शहर में दिन भर तैरती रही। हालांकि जिला प्रशासन ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन


बतादें कि नगर पालिका के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी विनय तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने कर्मचारी मिथलेश, सुरजीत सिंह और पूर्व स्टेनो लाल प्रताप सिंह के खिलाफ अभिलेख गायब करने व दूसरे मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। इस प्रकरण को लेकर बुधवार की सुबह से ही नगर पालिका में गुटबाजी दिखाई पड़ी। चेयरमैन समर्थक कर्मचारी दूसरे गुट की पोल खोलते रहे तो दूसरे गुट के लोग चेयरमैन के समर्थक कर्मचारियों की पोल खोलते नजर आए। इस प्रकरण को लेकर दूसरे कर्मचारी खासी चर्चा करते दिखे। गुटबाजी का आलम यह रहा कि हर दिन दुआ सलाम करने के वाले कर्मचारी कन्नी काटते नजर आए। हालांकि सभी अधिकारियों के सामने मौन साधे रहे। इस बीच एक अफवाह तेजी से फैली कि शासन ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की है। यह खबर फैलते ही शहर के सभासदों व दूसरे लोगों का फोन मीडिया कर्मियों के पास घनघनाने लगा। हालांकि जिला प्रशासन नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से इनकार करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें