फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक में घुसी, एक की मौत

Wed, 06 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के चरैया गांव से रिश्तेदार के यहां बारात में शामिल होने गए लोगों की बोलेरो लौटते समय जौनपुर से पंद्रह किमी पहले एक ट्रक में घुस गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वाराणसी के बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। रात में मिली हादसे की खबर से गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



चरैया गांव निवासी बृजेश सिंह पुत्र भुल्लन सिंह, राकेश सिंह व श्याम नारायण सिंह एक बारात में शामिल होने बोलेरो से आजमगढ़ गए थे। लौटते समय यह लोग वाराणसी के रास्ते जौनपुर आ रहे थे। जौनपुर जनपद से पंद्रह किमी पहले वाराणसी क्षेत्र में इनकी बोलेरो एक ट्रक के भीतर जा घुसी। हादसे में बुलेरो सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बृजेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश और श्याम की हालत गंभीर बनी हुई है।


 उन्हें बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। घायलों में श्याम नारायण सिंह चोट के बावजूद होश में थे। उन्होंने रात में फोन से सूचना परिजनों को दी। इस पर लोग भागकर वाराणसी पहुंचे। हादसे में मरे बृजेश सिंह की तीन बेटियां व एक बेटा है। उनका गुजरात प्रांत में कारोबार है। उनकी मौत की सूचना से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें