मुंबई जा रही लोकमान्य तिलक टर्मिनल साकेत एक्सप्रेस में एसी की जगह स्लीपर कोच मिलने पर रविवार को यात्री भड़क उठे। पैसा वापस करने की मांग को लेकर जिद पर अड़े यात्री किसी तरह समझानेे के बाद शांत हुए।
फैजाबाद से मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस रविवार को प्रतापगढ़ पहुंची तो उसमें एसी कोच (थ्री टॉयर) नदारद था। उन्होंने इस बारे में टीसी कार्यालय से संपर्क किया तो बताया गया आज एसी थ्री कोच नहीं लगा है। उसकी जगह स्लीपर कोच लगाया गया है। एसी के सारे यात्री स्लीपर में जाएंगे।
इतना सुनते ही यात्री भड़क उठे। बोले इतनी गरमी में वे स्लीपर कोच में सफर नहीं कर सकते हैं। लिहाजा उनका पैसा वापस किया जाए। मामला बढ़ता देख चेकिंग स्टाफ ने मोर्चा संभाला। यात्रियों को बताया गया कि इलाहाबाद से एसी कोच लग जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो सफर खत्म करने के बाद एसी कोच का किराया लौटा दिया जाएगा। आश्वासन पर यात्री मान गए और स्लीपर में जाकर बैठ गए। परिचालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एसी किस कारण से नहीं लगा, इस बारे में वे कुछ भी नहीं बता सकते हैं। ट्रेन फैजाबाद से आती है। इलेक्ट्रिक सूत्रों का कहना है कि कोच में खराबी के कारण ऐसा हुआ होगा।