फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद का युवक सऊदी में बंधक

Tue, 05 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब भेजे गए एक युवक को वहां बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है। इसकी जानकारी होने पर उसके घर में हड़कंप मचा है। जेठवारा इलाके के तीन लोगों ने उससे दो लाख रुपये लेकर वहां चालक की नौकरी करने की बात कहकर भेजा था। सोमवार को युवक की मां ने एसपी से मामले की शिकायत की। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के सरायसुल्तान निवासी रफीकुल निशा पत्नी मुख्तार अली का आरोप है उसके बेटे नाजिम अली को जेठवारा थाना क्षेत्र केघसीपट्टी निवासी मो. मुस्लिम, मो. मुख्तार, गोसाईपुर निवासी वशीर अहमद ने 1 लाख 40 हजार रुपये लेकर सऊदी अरब में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। रफीकुल ने बताया कि नौकरी के झांसे में आकर उसके बेटे नाजिम ने पैसे भी दे दिए। इसके बाद नाजिम को सऊदी भेज दिया गया। वहां उससे पत्थर उठवाया जा रहा है। इतना ही नहीं खाने और पीने के लिए भी कुछ नहीं दिया जा रहा है। नाजिम ने फोन कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी।

बेटे के साथ हुए छल की खबर मिलते ही रफीकुल आरोपियों के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। आरोपियों ने उसे चालक की नौकरी दिलाने के लिए 60 हजार रुपये की और डिमांड कर दी। परेशान रफीकुल ने दूसरे से ब्याज पर कर्ज लेकर मो. मुश्लिम, मो. मुख्तार, गोसाईपुर निवासी वशीर अहमद को फिर से साठ हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी उसके बेटे से पत्थर ही उठवाया जा रहा है। उसे घर भी नहीं आने दिया जा रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर सोमवार को जेठवारा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें