फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक मरा

Fri, 17 Jul 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबमर्सिबल पंप चलते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के बरासराय निवासी हरिश्चन्द्र पटेल (27) पुत्र वृजलाल ने घर से थोड़ी दूरी पर खेत में  सबमर्सिबल पंप लगा रखा है। शुक्रवार की सुबह वह पंप  चलाने गया था।

बरसात के कारण उसमे करंट आ रहा था। बटन छूते ही वह करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे किसी तरह छुड़ाकर अस्पताल ले गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक बताकर डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में हरिश्चन्द्र की सांसे थम गईं। शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। इसी तरह मदाफरपुर निवासी विद्या देवी (30) पत्नी मिसरी शुक्रवार की सुबह पंखे का प्लग लगा रही थी। इस बीच उसे करंट लग गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। शोर पर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें