फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 शिक्षकों को जल्द मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Fri, 17 Jul 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पूर्व माध्यमिक स्कूलों में तैनात 134 शिक्षकों को एक फिर प्रमोशन का तोहफा मिलने जा रहा है। चालू शैक्षिक सत्र में यह दूसरा मौका होगा जब मिडिल के शिक्षकों का प्रमोशन होने जा रहा है। इधर विभाग ने प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों का प्रमोशन करने के लिए बीईओ से वरिष्ठता सूची मांगी है। बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व माध्यमिक स्कूलों में तैनात 366 शिक्षकों के प्रमोशन की सूची 26 जून को जारी की गई थी। एक माह बीतने के बाद ही विभाग ने दूसरी बार 134 शिक्षकों को पदोन्नति देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


 काउंसलिंग करा चुके शिक्षकों से गुरुवार को विकल्प पत्र लिया गया। विभाग ने 134 शिक्षकों के प्रमोशन सूची इसी माह के अंत तक जारी करने की बात कही है। इधर बीएसए ने प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षकों का भी प्रमोशन करने को कहा है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर वरिष्ठता सूची तैयार करने को कहा है। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि सेवानिवृत्त होने से 134 पद खाली हुए हैं। इसी पद को भरने के लिए प्रमोशन की दूसरी सूची निकाली जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें