फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : कुंए में गिरी बकरी निकालने उतरे पूर्व प्रधान समेत चार बेहोश, एक की मौत, अन्य की हालत नाजुक

Sun, 20 Jul 2025 04:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर गांव में कुएं में गिरी बकरी को निकालने के लिए उतरा पूर्व प्रधान समेत चार लोग बेहोश हो गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने ग्रामीणों की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला। उपचार के लिए ले जाते समय एक की मौत हो गई। एक के बाद एक लोग नीचे उतरते  गए और दम घुटने से अचेत होते गए। इससे गांव में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन
कुंए में अचेत लोगों को निकालने में जुटी पुलिस और ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर गांव में कुएं में गिरी बकरी को निकालने के लिए उतरा पूर्व प्रधान समेत चार लोग बेहोश हो गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने ग्रामीणों की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला। उपचार के लिए ले जाते समय बबऊ पाल (65) की मौत हो गई। एक के बाद एक लोग नीचे उतरते  गए और दम घुटने से अचेत होते गए। इससे गांव में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर गांव निवासी राजा रामपाल के दरवाजे पर कुएं में बकरी गिर जाने से पड़ोस के ही प्रीतम पाल (30) पुत्र अच्छेलाल कुएं में कूद गया और बकरी निकालने के दौरान गैस की चपेट में आने से अचेत हो गया। सूचना मिलने पर परिवार के ही प्रीतम पाल के बड़े पिता दया रामपाल (48) पुत्र काशीराम प्रीतम को निकालने के लिए कुएं में चले गए जहां पर गैस की चपेट में आने से वह भी फंस गए। इसके बाद जानकारी होने पर बबऊ पाल (65) पुत्र झरिहग कुएं में गए और वहां पर घंटे भर मशक्कत के बाद प्रीतम पाल को ग्रामीणों की मशक्कत से बाहर निकाला जा सका, जिसके बाद दयाराम पाल और बबऊ पाल कुएं में फंसे रहे। 

सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस बीरापुर चौकी इंचार्ज प्रभांशु राय थानाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी फ़ायर कर्मी ने लगभग दो घंटे मशक्कत के बाद दयाराम पाल को बाहर निकाला इसके बाद गांव के ही पूर्व प्रधान जितेंद्र यादव तीसरे व्यक्ति को निकालने के लिए पुलिस और फायर कर्मियों की मौजूदगी में कुएं में उतर गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा गया। लगभग 3 घंटा 10 मिनट बाद ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड ने बबऊं पाल को बाहर निकाला। मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जमा रही। उपचार के लिए ले जाते समय बबऊ पाल की मौत हो गई। तीन अन्य का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें