प्रतापगढ़ में पुलिस की गोली से घायल 25 हजार का इनामी जावेद।
- फोटो : संवाद।
Pratapgarh Encounter News : सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया है। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस और एसओजी की टीमें उसकी खोजबीन में जुटी थीं। आरोपी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बच्ची के साथ घिनौनी हरकत के विरोध में उड़ैयाडीह के व्यापारियों ने बाजार बंद करके पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
प्रतापगढ़ में पट्टी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आमपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने इनामी आरोपी जावेद अली को घेर लिया। खुद को फंसा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जावेद के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।