फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : तैरते हुए रील बनाते समय किशोर नदी की तेज धारा में बहा, घंटों खोजबीन के बाद पता नहीं चला

Wed, 13 Aug 2025 08:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

दोस्तों के साथ नदी की तेज धारा में तैरते हुए रील बनाना एक किशोर को भारी पड़ गया। रील बनाते समय किशोर नदी की तेज धारा में बह गया। उसके साथ गए अन्य दोस्तों के शोरगुल मचाने पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
नदी में डूबेे किशोर की खोजबीन करती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों के साथ नदी की तेज धारा में तैरते हुए रील बनाना एक किशोर को भारी पड़ गया। रील बनाते समय किशोर नदी की तेज धारा में बह गया। उसके साथ गए अन्य दोस्तों के शोरगुल मचाने पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक किशोर का पता नहीं चला। 

विज्ञापन


भयहरणनाथ धाम के समीप बकुलाही नदी की तेज धारा में तैरते हुए रील बनाने गए युवकों में सत्रह वर्षीय रोहित उर्फ ननके पुत्र राम कृष्ण सरोज निवासी कंदेलन का पुरवा कुटिलिया जेठवारा तेज धारा में बह गया। सूचना मिलते ही जेठवारा कोतवाल सुभाष यादव तथा कटरा गुलाब सिंह चौकी प्रभारी राजीव वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन नदी में तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सके।

इसके बाद एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। शाम करीब पांच बजे गोताखोरों ने आकर शव की तलाश शुरू की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। युवक के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


रोहित रक्षाबंधन के पर्व पर सरायदेवराय नंदा का पुरवा गांव अपने मामा श्याम लाल के यहां आया था। बुधवार को अपने साथियों के साथ ननिहाल से दो किलोमीटर दूर भयहरणनाथ धाम के पास बकुलाही नदी में नहाते हुए रील बनाने आया था। रोहित जैसे ही नदी में कूदा तो वापस ऊपर नहीं आया। साथी के नदी में डूबते ही घटना के वक्त मौजूद उसके साथी शोर मचाते हुए भाग गए। मंदिर पर मौजूद लोग दौड़ कर आए और पुलिस को सूचना दिया। बताते हैं कि रोहित दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता राम कृष्ण लुधियाना पंजाब में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें