हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप को पुलिस ने जेसीबी से हटवाया।
- फोटो : अमर उजाला।
पिकप पलटने से कांवड़ियों में चीख पुकार मच गई। आधा दर्जन कांवड़िये घायल हो गए हैं, इसमें कुछ ही हालत नाजुक बनी हुई है। जिसमें रामजी पुत्र राजेश और श्रीनाथ यादव पुत्र नंदजी बर बलिया बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया है। बाकी श्रद्धालुओं का सीएचसी कालाकांकर में उपचार चल रहा है।
हादसे में कांवड़िये घायल हुए हैं उसमें सुनील यादव पुत्र स्व. हीरानंद यादव, मुन्ना यादव पुत्र गराज यादव, मनोज प्रसाद पुत्र रामदेव प्रसाद, रूपेश कुमार पुत्र जीउतुत्रा, रवि वर्मा उर्फ पवन पुत्र लाल बाबू सुनार, पंकज पुत्र धनराजा, राहुल पुत्र रामेश्वर यादव, शिवजी ठाकुर पुत्र स्व. लक्ष्मण ठाकुर, धर्मेंद्र यादव पुत्र हरिमोहन यादव, कृष्ण गोंड पुत्र भगवान गोंड, उपेंद्र यादव पुत्र लालजी यादव, उपेंद्र गोंड पुत्र द्वारिका गोंड, त्रिलोकी गोंड पुत्र मनु लाल गोंड, इशांत कुमार पुत्र दिनेश प्रसाद, राजकुमार पुत्र शिवजी गोंड और प्रदीप यादव पुत्र रामदेव यादव शामिल हैं।