फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, दिनभर घरों में दुबके रहे लोग

विज्ञापन
pratapgarh mausam news
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जून महीने की शुरूआत से ही मौसम तल्ख होने लगा है। अब गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को दिनभर लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर में ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से जैसे आग बरस रहीं हो। घरों में पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

यास तूफान की वजह से सप्ताह भर पहले बारिश की वजह से तापमान लुढ़क गया था। मगर अब अब लोगों को फिर से गर्मी की तपिश का सामना करना पड़ रहा है। रविवार से सुबह से ही मौसम साफ हो गया था। सुबह से धूप तेज थी। सुबह 11 बजे के बाद धूप शरीर को चुभने लगी। उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। उमसभरी गर्मी में विद्युत कटौती ने समस्या को और बढ़ा दिया। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, जेलरोड, श्याम बिहारी गली, शिवजीपुरम, स्टेशन रोड सहित भीड़ भाड़ स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिक देशराम मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 39.0 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें