फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: प्रसूता की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूता की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

मौत के बाद डॉक्टर मांग रहे थे 40 हजार, न देने के कारण शव देने से अस्पताल संचालक ने किया इनकार, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़/अजगरा। शहर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती प्रसूता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। चालीस हजार रुपये न देने पर अस्पताल संचालक पर शव न देने का आरोप लगाया। सूचना पर प्रसूता के गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और हंगामा करने लगे। तब जाकर अस्पताल संचालक ने शव दिया।
लालगंज कोतवाली के पूरे नेवाजी गांव निवासी अनीता सरोज (24) पत्नी संजय सरोज गर्भवती थी। दो सितंबर को उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर परिजन उसे शहर के नर्सिंगहोम में ले गए। जहां अनीता ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। शनिवार सुबह अनीता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद चिकित्सक 40 हजार रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि रुपये न देने पर शव देने से मना कर दिया। इसकी जानकारी होने पर संजय के गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और हंगामा करने लगे। तब जाकर अस्पताल संचालक ने शव परिजनों के हवाले किया। डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा ने बताया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

वर्जन---------
सीएमओ से बात कर इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि अस्पताल संचालक की लापरवाही सामने आई तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
डॉक्टर सुधाकर पांडेय, एडी
करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
गड़वारा। सबमर्सिबल पंप के पास घास काट रहा अधेड़ करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के रामपुर प्रान गांव निवासी रामसुमेर पटेल (57) ने घर से कुछ दूर स्थित खेत में सबमर्सिबल पंप लगा रखा है। पंप के पास बड़ी-बड़ी घास उग आई थीं। शनिवार को रामसुमेर पंप के पास सफाई कर रहा था। सबमर्सिबल का तार कटा हुआ था। रामसुमेर का ध्यान उस पर नहीं पड़ा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मुंबई में टैंकर चालक की संदिग्ध दशा में मौत
बीरापुर। रानीगंज इलाके के रहने वाले टैंकर चालक की मुंबई में संदिग्ध दशा में मौत हो गई। शनिवार को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के देवासा गांव निवासी पप्पू यादव (42) पुत्र जगदेव यादव मुंबई में टैंकर चलाता था। बृहस्पतिवार को वह मुंबई में ही किसी होटल पर रुका और खाना खाया। चर्चा है कि किसी ने उसके खाने में जहर मिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। होटल संचालक उसेेे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें