फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: बैंकों में ताला, बाहर नारेबाजी

विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने बैंक आफ बड़ौदा में मांगो को लेकर हड़ताल कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बैंकों में फाइव डे वर्किंग, 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि और पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार से राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। शुक्रवार को बैंकों में ताला लटकता रहा। इससे दूर-दूर से आने वाले लोगों को निराश होना पड़ा। बैंकों में तालाबंदी कर कर्मचारियों ने अपना हक मांगा। कर्मचारी नेताओं ने शनिवार को भी हड़ताल जारी रखने को कहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंकों में कर्मचारियों ने ताला लगाकर कार्य बहिष्कार किया। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक, ओबीसी सहित सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। सुबह से ही कर्मचारी बैंक में हड़ताल होने का बैनर लगाकर बाहर प्रदर्शन करते रहे। एसबीआई, बीओबी और इलाहाबाद बैंक के सामने एकत्रित कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी आवाज बुंलद की।
बाबागंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने एकत्रित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के संयोजक नरेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि तीस माह की लंबी लड़ाई के बाद वेतन में 15 प्रतिशत वृद्धि को सरकार तैयार हुई है, जबकि हम लोगों की मांग 20 प्रतिशत की है। उन्होंने कहा कि बैंकों में कर्मचारियों की संख्या घटने और काम का बोझ बढ़ने से वर्किंग डे का समय घटाकर पांच दिन किया जाए।
विज्ञापन

एसबी सिंह ने नई पेंशन को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने करने की मांग की है। कर्मचारियों ने शनिवार को भी हड़ताल जारी रखने को कहा है। इस मौके पर केएन यादव, राम बरन सिंह, धर्मराज यादव, शिवनाथ, सुशील कुमार, जयनाथ सरोज, रोहित मिश्रा, नीरज रावत, अंकुर श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
निराश होकर लौटे ग्राहक
बैंकों में लेन-देन करने के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों को उस समय लौटना पड़ा, जब प्रवेश द्वार पर ताला लटकता मिला। बैंक के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों को देखकर वे तुरंत माजरा समझ गए।

एसबीआई में मांगो को लेकर हड़ताल कर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी।- फोटो : PRATAPGARH

महिला अस्पताल के सामने एसबीआई में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बंद बैंक का गेट।- फोटो : PRATAPGARH

एसबीआई मुख्य शाखा में गेट के बाहर खड़े परेशान उपभोक्ता।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें