फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
रानीगंज क्षेत्र में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भागीपुर के पूर्व प्रधान के घर से चोरों ने जेवरात व नगदी उड़ा दी। रानीगंज थाना क्षेत्र के भागीपुर के पूर्व प्रधान अबुल कलाम उर्फ अंजनी के घर में गुरुवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने घर के भीतर आलमारी, ब्रीफकेस का लॉक तोड़कर सोने के जेवरात समेट लिए। जिसमें झाला, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल समेत अन्य जेवरात थे। आलमारी से करीब बीस हजार रुपये व पिस्टल के नौ कारतूस भी उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह घरवालों को जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करती रही।
विज्ञापन

चचेरे भाइयों ने किया दुष्कर्म का प्रयास
भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करते हुए चचेेरे भाइयों ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मानधाता थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात वह घर के बाहर सो रही थी। उसकी मां मायके गई हुई है। तभी चचेरे भाई पहुंचे और उसे दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बुधवार की रात भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश हो चुकी थी। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसओ मानधाता ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
शिकायत करने वाले प्रधान का दरोगा ने किया चालान
शिकायत करने वाले प्रधान को ही दरोगा थाने उठा लाया और शांतिभंग में चालान कर दिया। इसकी जानकारी होने पर आक्रोशित प्रधानों ने थाने का घेराव किया।
मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी जयचंद के प्रधान मोहम्मद अंसार अपने गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहे हैं। गांव के ही नसीम निर्माण कार्य रोक रहे थे। जिसे देखते हुए बृहस्पतिवार को प्रधान ने मामले की जानकारी हल्का दरोगा राजेश यादव को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे दरोगा ने प्रधान को ही उल्टा सीधा कहते हुए गालीगलौज देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दरोगा राजेश यादव प्रधान को ही पकड़कर थाने ले आए और शांतिभंग में चालान कर दिया। इसकी जानकारी होने से आक्रोशित प्रधानों ने शुक्रवार को थाने का घेराव किया। थानाध्यक्ष से दरोगा द्वारा की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
अधिकारियों से बातचीत के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि दरोगा को उस हल्के से हटा दिया गया है। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य आरिफ, राजेंद्र कुमार, अफसार, संतोष कुमार जायसवाल, पूर्व प्रधान शकील अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
व्यापारी के खाते से उड़ा दिए 3 लाख 80 हजार रुपये, केस दर्ज
साइबर अपराधियों ने एक व्यापारी के खाते से पौने चार लाख रुपये उड़ा दिए। जानकारी के बाद व्यापारी ने बैंक कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन वहां से भी सही जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
पट्टी कोतवाली के कुम्हिया पट्टी निवासी शिव प्रसाद शुक्ला का शहर स्थित एक्सिस बैंक में खाता है।
जिससे वह व्यापार का लेन-देन करता है। उसके खाते में 3 लाख 80 हजार रुपये जमा थे। उसके खाते से साइबर अपराधियों ने 21 से 23 अगस्त के बीच तीन लाख रुपये निकाल लिए। 25 अगस्त को फिर बदमाशों ने 80 हजार रुपये निकाले। इसका मैसेज शिव प्रसाद के मोबाइल पर आया। मैसेज देखते ही उसके होश उड़ गए। बैंक में शिकायत करने पर पता चला कि रुपये दो-चार दिन बाद एकाउंट में वापस आ जाएंगे।
बाद में बैंक के अफसर का मोबाइल भी बंद हो गया। इस पर उसने बैंक पहुंचकर जानकारी ली। यहां उसे पता चला कि उसके खाते से बदमाशों ने रुपये उड़ा दिए हैं। शिव प्रसाद की शिकायत पर पट्टी कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल शहर का होने के कारण केस नगर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मानधाता कोतवाली का घेराव करने पहुंचे प्रधान व ग्रामीण।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें