फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : ईरान की जेल में बंद है कुंडा के अनिल सिंह, परिजनों ने पीएम से लगाई गुहार

Fri, 16 Jan 2026 05:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कुंडा कोतवाली के सराय गाेपाल खेमीपुर के रहने वाले अनिल कुमार सिंह को ईरान प्रशासन ने जेल में बंद कर दिया है। उनके साथ क्रू के दस सदस्य भी शामिल हैं। जानकारी मिलने पर परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
ईरान की जेल में बंद अनिल कुमार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा कोतवाली के सराय गाेपाल खेमीपुर के रहने वाले अनिल कुमार सिंह को ईरान प्रशासन ने जेल में बंद कर दिया है। उनके साथ क्रू के दस सदस्य भी शामिल हैं। जानकारी मिलने पर परिजन सदमे में हैं। पत्नी संग बेटे ने देश के प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


ईरान की जेल में बंद अनिल के बेटे ऋतुराज सिंह ने बताया कि उसके पिता एमटी वॉलियंट रोर जहाज पर मुख्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके जहाज पर 18 क्रू सदस्य भी हैं। जिसमे 15 भारतीय हैं। दुबई से निकला जहाज 8 दिसंबर को ईरान पहुंचा। इस बीच जहाज को ईरान के अधिकारियों ने बंदर अब्बास पोर्ट पर रोक लिया। सभी क्रू सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाती रही।

तस्करी का आरोप लगाकर छह जनवरी को उनके पिता समेत 10 सदस्यों को जेल में डाल दिया गया। तीन दिन पहले जेल से फोन कर उन्होंने हालात से अवगत कराया। कैप्टन सहित छह से सात क्रू सदस्य अभी भी जहाज पर ही हैं। उनके पिता की सेहत भी ठीक नहीं रहती। इससे पूरा परिवार सदमे में हैं। परिजनों ने केंद्र सरकार से अनिल सिंह की ईरान जेल से रिहाई कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें