आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रविवार को प्लेटफार्म, आरक्षण काउंटर, साइकिल स्टैंड की चेकिंग की। यात्रियों के सामानों की भी जांच पड़ताल की गई। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक घंटे तक रेलवे परिसर की खाक छानी। ट्रेनों की सघन जांच कराई गई। साइकिल स्टैंड पहुंचे पुलिस कर्मियों ने वहां पर काफी समय से खड़े वाहनों के बारे में संचालक से पूछा। साथ ही उन बाइकों की लिस्ट बनाई जो बिना नंबर के खड़ी थी।