फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर जलने से सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल

Wed, 20 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के साथ बढ़ी ठंड ने सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल कर दी। कुंडा विद्युत स्टेशन से संग्रामगढ़ व शकरदहा को विद्युत सप्लाई करने वाले फीडरों की इनकमिंग जल गई। इससे इन गांवों में अंधेरा छा गया है।
विज्ञापन


शकरदहा विद्युत उपकेंद्र और संग्रामगढ़ विद्युत उपकेंद्र को विद्युत सप्लाई करने वाले दोनों फीडरों में मंगलवार की रात बरसात के कारण नमी आ गई। इसके चलते उसमें शार्ट सर्किट हो गया और जिसके कारण इनकमिंग जल गई। इससे दोनों क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई है। एसडीओ के निर्देश पर इंजीनियरों को बुलाकर दोनों फीडरों की मरम्मत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल सकी। माना जा रहा है कि बरसात के कारण फीडर पर लोड  बढ़ने के कारण शार्टशर्किट हुआ होगा । फिलहाल ठंड में बिजली न होने से गांव के लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें