फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर लगाया जाम

Wed, 20 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के बेटे मितेश मिश्रा को गोली मारने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के ग्रामीणों ने बुधवार को इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश का दावा कर रही है।
विज्ञापन


कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के उसका के प्रधान शोभनाथ मिश्र के बेटे मितेश मिश्रा को मंगलवार की रात मदुरा रानीगंज से घर जाते समय कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में प्रधान शोभनाथ की तहरीर पर पुलिस ने देर रात ही हरिकेश उर्फ बीछी, अंकुर उर्फ हब्बू सरोज निवासी उसका और इंजमामुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन वे घर पर नहीं मिले।

 बुधवार को घटना से आक्रोशित ग्रामीण हमलावरों की गिरफ्तारी के सिलसिले में जानकारी करने के लिए थाने पर पहुंचे। पुलिस की ओर से सकारात्मक जवाब न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर जाम लगा दिया। प्रभारी एसओ प्रमोद पाठक ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम समाप्त हो सका। प्रभारी एसओ ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि नामजद हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन लोगोें को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन



उसका गांव में प्रधानपुत्र को गोली मारने वाले गांव के ही चाचा भतीजे के साथ एक आरोपी बगल का है। इसे लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। हर कोई इसी बात को लेकर चर्चा कर रहा है। हालांकि तनाव को देखते हुए कोहंड़ौर पुलिस बराबर गश्त कर रही है।


कंधई थाने में तैनात दरोगा रंजीत पांडेय को करीब छह माह पहले गोली मारी गई थी। इस मामले में विवेचना के दौरान पुलिस ने इंजमामुल, हरिकेश समेत अन्य का नाम प्रकाश में लाया था। दरोगा के हमलावरों को भले ही कंधई पुलिस ने खोज लिया लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि इससे उनका हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें