फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर रख दी मोरंग-मिट्टी, लग रहा लंबा जाम

Wed, 20 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपालनगर से मीराभवन तक बन रही सड़क सिटी कस्बे में अधूरी छोड़कर ठेकेदार गायब हो गया है। इससे राहगीरों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लंबा जाम भी लग रहा है। इससे परेशान लोग अब रास्ता बदलकर शहर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मीराभवन से लेकर सुखपालनगर तिराहे तक की सड़क का निर्माण कार्य करीब एक वर्ष पहले प्रारंभ हुआ। बीच में सिटी नगर पंचायत पड़ता है। यहां की सड़क आरसीसी बनाई जा रही है। दोनों ओर से नगर पंचायत को जोड़ने वाली सड़क बन गई है, लेकिन कस्बे में बनने वाली आरसीसी सड़क का निर्माण काफी दिनों से बंद कर दिया गया है। सड़क पर ही मोरंग, गिट्टी गिराई गई है। इससे नगर पंचायत के लोगों के साथ ही दूरदराज से आने वाले लोगों को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर निर्माणाधीन सड़क अधूरी छोड़े जाने से तो दूसरी ओर खोदकर छोड़ी गई सड़क से भारी दिक्कत हो रही है।

इसी मार्ग पर डंप मोरंग के साथ मिट्टी ने सुबह से लेकर शाम तक जाम का झाम पैदा कर रखा है। कस्बे के रहने वाले उमेश सिंह, शोएब अहमद समेत अन्य लोगों ने हर दिन लगने वाले जाम से परेशान होकर अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। सड़क निर्माण करा रहे संस्था के कर्मचारी व मजदूर भी फरार हैं। इससे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग जल्द से जल्द बनवाने की मांग की है। इसके अलावा लालगंज से शहर आने वाले और शहर से लालगंज, मोहनगंज, जेठवारा, कुंडा की ओर जाने वाले लोगों के लिए अधूरी सड़क छोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें