फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: आज से दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये मिलेगा चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 6.84 लाख उपभोक्ताओं को मंगलवार से दो रुपये प्रति किग्रा की दर से गेहूं और तीन रुपये की दर से चावल का वितरण किया जाएगा। कोटेदारों की सुविधा के लिए 14 सिंतबर तक राशन वितरण की छूट दी गई है। जिला प्रशासन ने कोटेदारों को चेताया है कि किसी प्रकार की गड़बड़ी पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

अनलॉक -4 के दौरान शहर और गांव के गरीबों को खाद्यान्न का संकट न उत्पन्न हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रत्येक माह में दो बार राशन वितरण करने कका आदेश दिया है। कोटेदारों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए राशन वितरण की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत प्रत्येह माह की एक से 14 तारीख तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और 20 से 29 तारीख तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन का वितरण करने को कहा गया है। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि जिले के सभी कोटेदारों को एक तारीख से राशन वितरित करने को कहा गया है। अगर कहीं से शिकायत मिलती है, जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ऑडिट टीम देखकर गांव से गायब हो गए प्रधान और सचिव
लक्ष्मणपुर विकास खंड के संडवा खास ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यो की जांच करने के लिए ऑडिट टीम पहुंच गई। मगर प्रधान और सचिव को जानकारी हुई, तो वह धीरे से खिसक गए। गांव के ही शरद कुमार सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में हुए विकास कार्यों का अभिलेख वह ऑडिट टीम को नहीं दिखाने से बैरंग लौटना पड़ा। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें