फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मतदान, फिर करेंगे जलपान

Sat, 30 Mar 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता के तहत मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़ के धारूपुर स्थित जेडीएस एकेडमी में शुक्रवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षिकाओं,  छात्राओं को पहले मतदान फिर जलपान करने के साथ ही  दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

जीडीएस जूनियर हाईस्कूल व आरपीएस एकेडमी के प्रधानाचार्य उदय प्रताप सिंह ने छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा मतदान देश का भविष्य तय करेगा। महिलाओं को घर से निकलकर मतदान के दिन अपना नेता चुनना होगा। आधी आबादी को बूथ तक लाने के लिए हम सभी को घर-घर जाकर लोकतंत्र के महापर्व के मायने समझाने होंगे। उन्हें मतदान के लिए जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि मतदान प्रतिशत में महिलाए पुरुष से पीछे न हों। इस बार पुरुषों के अनुपात में महिलाओं की संख्या अधिक हो। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार वोटर बनने वाले छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई, वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को बूथ तक पहुंचाने को कहा।  इस मौके पर प्रबंधक रामनरेश सिंह, शिक्षिका रंजना, बेनी माधव, तुलसीराम, रामसहाय, लालजी, विनीत श्रीवास्तव, नेहा, लक्ष्मी, खुशी श्रीवास्तव, प्रीती गुप्ता, रोशनी, चांदनी, श्रद्धा आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें