फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: रंगदारी लेने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

Fri, 19 Apr 2019 11:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लालगंज इलाके में शुक्रवार रात चिकित्सक से रंगदारी लेने पहुंचे बदमाशों की पुलिस से सीधी मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के हाथ में गोली लग गई। जबकि दो भागने में कामयाब रहे। गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के भदारीकला चांदीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार सागर प्राइवेट चिकित्सक हैं। उसके पास अनजान नंबर से 16 अप्रैल को फोन आया। फोन करने वालों ने डाक्टर सुरेंद्र से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी के रुपये के लिए बाद में भी कई बार उनके पास फोन आया। इस मामले में लालगंज पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया था।

पूछताछ के बाद पुलिस ने चिकित्सक सुरेंद्र से रुपये मांगने वाले बदमाशों से बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ाया। बदमाशों के बताए स्थान पर शुक्रवार की रात डाक्टर से रुपयों से भरा थैला रखने की बात कही थी। डाक्टर ने शुक्रवार की रात करीब सवा आठ बजे घुइसरनाथधाम स्थित सिंडीकेट बैंक के सामने स्थित कूड़ेदान में एक लाख रुपयों से भरा थैला डालकर उस पर ईंट रख दिया। डाक्टर ने बदमाशों को फोन कर रुपये रखने की जानकारी दी। करीब पंद्रह मिनट बाद तीन बदमाश पैदल ही कूड़ेदान के पास पहुंचे।
विज्ञापन


बदमाश रुपये निकालने लगे। तभी वहां पहले से ही छिपी बैठी स्वॉट टीम व सांगीपुर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागे। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस टीम आनन-फानन में लेकर लालगंज सीएचसी पहुंची।

जहां से उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने हाथ में गोली लगने से घायल बदमाश सिद्धार्थ शुक्ल (22) पुत्र संतोष शुक्ल निवासी खालसा सादात थाना लालगंज को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल से तमंचा व खोखा बरामद हुआ। स्वाट टीम के उपनिरीक्षक डीडी सिंह अपनी टीम के साथ फरार बदमाशों के पीछे लगे हैं। सीओ लालगंज रमेशचंद्र ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गोलियों की तड़तड़हाट से सनसनी
घुइसरनाथधाम के पास बदमाशों और स्वॉट टीम के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। हर कोई घटना की सच्चाई जानने के लिए परेशान रहा। कुछ लोग तो अनहोनी की आशंका में घर के भीतर छिप गए।

स्वॉट टीम के रवैए से गुस्सा
लालगंज सीएचसी में गोली लगने से घायल रंगदारी मांगने वाले बदमाश सिद्धार्थ को उपचार के दौरान स्वॉट टीम छिपाती रही। मीडियाकर्मियों ने तस्वीर खींचने का प्रयास किया, लेकिन स्वॉट टीम ने रोक दिया। जिसेे लेकर मीडियाकर्मियों से तकरार भी हुई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें