सदर बाजार में सांड व गाय का झुंड आता देख वह उनसे बचने के लिए एक ओर भागे, लेकिन सांड ने उन पर हमला करते हुए उछाल दिया। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल अलीम को परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए।
शहर में अवारा मवेशी अब लोगों की जान लेने पर उतर आए हैं। सदर बाजार में सांड के हमले में बुजुर्ग मोहम्मद अलीम की मौत हो गई। जिससे घर में मातम पसरा रहा। शहर के अजीत नगर निवासी 75 वर्षीय मोहम्मद अलीम शनिवार को मगरिब की नमाज पढ़ने के लिए नूरी मसजिद गए थे। नमाज पढ़कर वह घर जा रहे थे।
इस बीच सांड व गाय का झुंड आता देख वह उनसे बचने के लिए एक ओर भागे लेकिन सांड ने उन पर हमला करते हुए उछाल दिया। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल अलीम को परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां सिर व रीढ़ की हड्डी में चोट के चलते देर रात उनकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखते अस्पताल पहुंचे। ईओ राम अचल कुरील ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। कुछ दिनों पहले करीब दो सौ अवारा मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेजा गया है। जो बचे हैं उन्हें भी गो संरक्षण केंद्र भेजा जाएगा।