फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Crime : भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चाची की हालत नाजुक

Thu, 08 May 2025 11:39 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

पट्टी कोतवाली इलाके के महोखरी गांव में भूमि विवाद को लेकर चाची और भतीजे को घर में घुसकर गोली मार दी गई। गंभीर हालत में इलाज के लिए दोनों को सीएचसी पट्टी लाया गया, जहांसे दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर पिता ओम कैलाश से जानकारी लेते सीओ पट्टी और एडिशनल एसपी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी कोतवाली इलाके के महोखरी गांव में भूमि विवाद को लेकर चाची और भतीजे को घर में घुसकर गोली मार दी गई। गंभीर हालत में इलाज के लिए दोनों को सीएचसी पट्टी लाया गया, जहांसे दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे की है।

विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महोखरी गांव में आबादी के विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह 6:30 बजे ओम कैलाश दुबे और रविंद्र दुबे के परिवार से पिछले कई वर्षो से विवाद चल रहा था। आज सुबह कैलाश दुबे अपनी जेसीबी मशीन से रविंद्र दुबे के घर के पीछे आबादी की जमीन में मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान रविंद्र दुबे एवं उनका बेटा अविनाश मौके पर जाकर खुदाई करने से रोकने लगे। 

घर में घुसकर चलाई गोली

बात बढ़ने पर अविनाश घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंच गया। उसने मारपीट कर रहे लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मौके पर मौजूद अमन दुबे (21) और सरिता देवी (35) पत्नी शिव कैलाश घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए सीएचसी पट्टी लाया गया। हालत गंभीर देखकर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान अमन दुबे की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर कोतवाल पट्टी आदित्य सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज सिंह रघुवंशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। विवादित जमीन आबादी की थी। ओम कैलाश दुबे ने उस जमीन का एग्रीमेंट राम आसरे मिश्रा से करवाया था। पिछले तीन साल से कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता था। मृतक अमन दो भाई एक बहन हैं। ये सबसे छोटा था। अभी ये घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। 

Trending Videos

अमन दुबे। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
कोतवाल और हत्यारोपी के बीच बंदूक को लेकर हुई छीना झपटी में फिर चल गई गोली
 
गोली मारने के बाद आरोपी अविनाश दुबे अपने घर ही मौजूद था। कोतवाल आदित्य सिंह के पहुंचने के बाद पुलिस ने घर के सामने जाकर उसको बुलाया तो आरोपी हाथ में  अपनी लाइसेंसी कारतूस लोडेड रिपीटर लेकर बाहर निकला। बंदूक को लेकर उसकी कोतवाल से भी छीना झपटी होने लगी। इसी दौरान फिर फायर हो गया। घटना में कोतवाल बाल-बाल बच गए। किसी तरह पिता रविंद्र दुबे तथा दोनो पुत्र अविनाश और अवतंस दुबे को गिरफ्तार करके पुलिस थाने ले आई। मृतक अमन दुबे के पिता ओम कैलाश दुबे ने बताया कि उन्होंने जमीन संबंधी विवाद में एक मई को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोतवाली पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए सिपाही भेजकर दोनो पक्षों को थाने बुलाकर सिर्फ 151 की कार्रवाई करके छोड़ दिया। 
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल करते एसपी डॉ. अनिल कुमार। - फोटो : संवाद।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की। परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें