फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को किया अगवा, अधमरा कर सड़क किनारे फेंका

विज्ञापन
pratapgarh crime news
विज्ञापन
अचेत हालत में मिली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

पट्टी। मुकदमे की रंजिश को लेकर कार सवार बदमाशों ने एक विवाहिता को अगवा कर लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
क्षेत्र के आमापुर मोड़ के करीब सोमवार सुबह 5:30 बजे ग्रामीणों ने एक विवाहिता को अचेत अवस्था में पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान होश में आने पर विवाहिता ने अपना नाम रंजू वर्मा (28) पत्नी बृजेश निवासी पूरे दलपतशाह आसपुर देवसरा बताया।
विज्ञापन

सूचना पाकर उसकी बहन मंजू भी अस्पताल पहुंच गई। पीड़िता ने बताया कि वह अमरपुर बाजार में रविवार की शाम इलाज के लिए गई थी। तभी कार सवार तीन बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। उसकी जमकर पिटाई की और अचेत हो जाने पर उसे सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। युवती का कहना है कि उसका पति छह माह पूर्व एक दूसरी युवती को लेकर भाग निकला था और उसने अपनी पैतृक जमीन भी बेच दी थी। वह अपने दो बेटों सचिन और शिवांश के साथ रहती है। उसने अपने पति तथा जमीन खरीदने वालों पर भी मुकदमा कर रखा है। विवाहिता का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर उसे अगवा कर जमकर पिटाई की गई। हमलावर उसे मृत समझकर सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। पट्टी कोतवाल ने बताया कि महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सबमर्सिबल पंप खोल ले गए चोर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा व सराय छिवलहा प्राथमिक विद्यालय में लगा सबमर्सिबल पंप चोर खोल ले गए। आरोप है कि तहरीर देने के बाद बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्राथमिक विद्यालय डेईडीह धौरहरा के प्रधानाध्यापक रामपु्रताप मौर्य ने बताया कि सात अगस्त की रात चोर स्कूल में लगा सबमर्सिबल पंप खोल ले गए। वहीं प्राथमिक विद्यालय सराय छिवलहा के प्रधानाध्यापक रमेशे कुमार तिवारी ने बताया कि चोरों ने स्कूल में लगे सबमर्सिबल पंप की मोटर व करीब 70 फीट पाइप पार कर दी।
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़, पुलिस को दी तहरीर
पट्टी। शौच जा रही एक किशोरी के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाली क्षेत्र की नांदी निवासी एक महिला सोमवार को अपनी नाबालिग बेटी के साथ थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 8 बजे उसकी बेटी अपने चार साल के भाई के साथ शौच के लिए जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उसे जमीन पर गिरा दिया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। महिला ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी युवक किशोरी के साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। पट्टी थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें