फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमतीपुर में दो पक्षों में मारपीट, प्रधान समेत तीन घायल

विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के फूलपुर में जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान तोड़ी गयी दीवार। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
-दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, ट्रांसफार्मर लगवाने का श्रेय लेने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

सांगीपुर। ट्रांसफार्मर लगवाने का श्रेय लेने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर आधा दर्जन नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के राजमतीपुर के प्रधान बुधलाल यादव गांव में ट्रांसफार्मर लगवा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के संतबख्स ट्रांसफार्मर न लगवाने की बात करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जिसमें प्रधान बुधलाल यादव, कमलेश व आनंद घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से बुधलाल व आनंद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी तरफ संत बख्स का आरोप है कि शनिवार की रात लगभग आठ बजे व अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी ग्राम प्रधान बुधलाल यादव, धीरज, कमलेश व आनंद तथा एक दर्जन अज्ञात लोग एक राय होकर गालीगलौज करते हुए उनके घर में घुसकर मारपीट की तथा दस हजार रुपये व जेवरात उठा ले गए। दरवाजे पर खड़ी बाइक व कुर्सी तोड़ डाली और जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन नामजद तथा दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि ट्रांसफार्मर लगवाए जाने का श्रेय लेने की बात को लेकर दोनों पक्षों मे मारपीट हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें