कुंडा कोतवाली के बरई दुअर पुल पर सड़क हादसे में दम्पती मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
घर से ससुराल मोपेड बाइक से जा रहे पति और पत्नी को डाला मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने का आरोपी डाला चालक फरार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के ढिकुही गांव निवासी हरी लाल प्रजापति (55) और पत्नी यशोदा देवी (52) मोपेड बाइक से मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे घर से मानिकपुर शाहाबाद ससुराल जाने को निकले थे। जैसे ही वे बरई दुअर नाला पर पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डाला मैजिक ने फनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दंपती सड़क पर गिरकर पुल की दीवार से टकरा गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से दोनों के क्षत-विक्षत शव को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से सीएचसी लाए और परिजनों को सूचना दी। मृतक हरी लाल खेती किसानी करते थे। उसके ससुराल में कोई न होने की वजह से वहां भी यहीं लोग रहते थे।
माता-पिता की मौत की सूचना मिलते ही बेटा राम चंद्र और चाचा कामता प्रसाद रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। मृतक दंपती के दो बेटे हैं। शिव चंद्र प्रजापति की शादी हो गई है और राम चंद्र प्रजापति अभी कुंवारा है। दो बेटियां कल्पना और अल्पना हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। दंपती की मौत के बाद घर में परिजन रोने-बिलखने लगे। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया अभी तहरीर नही मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं।