कुंडा इलाके में कोरोना पीड़ित मिले लोगों को शनिवार रात में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही उन गांवों को सैनिटाइज करने का भी काम शुरू कर दिया गया। जिन गांवों में कोरोना पीड़ित मिले हैं, पुलिस ने उन्हें सील कर दिया है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के कोटिला अख्तियारी में कोरोना पीड़ित महिला को शनिवार रात में ही स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल भेजा। इसके बाद वहां सैनिटाइजेशन कराने के बाद गांव को सील कर दिया गया।
इसी तरह से पुरनेमऊ हियातनगर से भी एक संक्रमित को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने गांव के बाहर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया। इसी तरह से कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सरियावां, मदियापुर भदरी से भी कोरोना पीड़ितों को अस्पताल भेजने के बाद गांवों को सील कर दिया गया।
उधर, मानिकपुर के मिरगड़वा और बुलाकीपुर से भी कोरोना पीड़ितों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इन गांवों को सील कर दिया। इसके साथ ही बाबागंज में हरीपुर टिकरिया, मनीराम का पुरवा, बाबूराय जहांपुर से मरीजों को अस्पताल भेजा गया।