फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: छह प्राइवेट, 19 सरकारी अस्पतालों में होगा कोरोना के मरीजों का इलाज

Sat, 06 Jun 2020 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले के 6 प्राइवेट और 19 सरकारी अस्पतालों में कोरोना के मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य महकमे इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इससे जिले के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। 
विज्ञापन


वायरस कोविड- 19 से लडने के लिए उत्तर अब तक कोरोना के संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयागराज भेजा जाता था। अब जांच की व्यवस्था जिला अस्पताल में शुरू कर दी गई है।

मरीजों को लालगंज और पूरे केशवराय स्थित ट्रामासेंटर में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।  शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग जिले के छह प्राइवेट और 19 सरकारी अस्पतालों में कोरोना पाजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की तैैयारी में जुटा है। 

पहले चरण में वेंटीलेटर वाले अस्पतालों का होगा चयन 

शासन की ओर से आए आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग पहले चरण में वेंटीलेटर वाले अस्पतालों का चयन कर रहा है। जिन निजी अस्पतालों में वेंटीलेटर की व्यवस्था है और वह आयुष्मान भारत योजना में इनपैनल हैं, उनमें यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। अस्पताल संचालकों से ब्यौरा मांगा गया है। 

इन अस्पतालों में है इलाज कराने की तैयारी 

आयुष्मान भारत के मरीज अगर कोरोना पाजिटिव होते हैं तो उनका जिले के रूमा नर्सिंगहोम, संजीवनी नर्सिंगहोम, शांतनू नर्सिंगहोम, रामविलास, ऊषा नर्सिंगहोम और नारायण स्वरूप अस्पताल में भर्ती कर इलाज करने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। वहीं जिले के जिला और महिला अस्पताल के साथ ही लालगंज, संग्रामगढ़, कुंडा, हथिगवां, बाघराय, पट्टी, नारायनपुर, अमरगढ़, कोहड़ौर, संडवाचंद्रिका, रानीगंज, कहला, गौरा, गड़वारा सहित 19 सरकारी अस्पतालों में भी इलाज करने की व्यवस्था की जा रही है। 

अलग से बनेगा वार्ड, सैंपल लेकर चिकित्सक कराएंगे जिला अस्पताल में जांच

इन अस्पतालों में अलग से आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जाएगा। यहां आने वाले कोरोना के संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर चिकित्सक जिला अस्पताल भेजकर जांच कराएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि मरीज कोरोना पाजिटिव मिलता है तो उसका इलाज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें