फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: कमांड सेंटर और कोविड अस्पताल अंथोनी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम डा. रुपेश कुमार ने सोमवार को इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर, सीएमओ कार्यालय और कोविड अस्पताल अंथोनी का निरीक्षण कर मरीजों से सीधा संवाद स्थापित किया। संत अंथोनी इंटर कालेज में भर्ती 85 मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

कहा कि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो उसे फौरन चिकित्सीय सेवा का लाभ दिया जाए। डीएम ने सीएमओ से कहा कि फोन से कितने मरीजों की बात हुई, इसे प्रतिदिन रजिस्टर में अंकित किया जाए। सोमवार को डीएम के निरीक्षण में सीएमओ कार्यालय में तैनात कंप्यूटर आपरेटर बृजेश कुमार गायब मिले। सीएमओ ने बताया कि क्षेत्र में सैंपलिंग एवं टीम के मैनेजमेंट एवं फीडिंग का कार्य इसी कक्ष में होता है। निरीक्षण के दौरान कक्ष के दीवारों में सीलन होने पर सीएमओ से अविलंब ठीक कराने को कहा।
कोरोना मरीज मिलने पर डीएम ने 62 स्थलों को किया सील
जिले में 62 स्थलों पर कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने पर डीएम ने इन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए 14 दिन के लिए सील कर दिया है। गौरीबाग गढ़ी मानिकपुर, शहर में भंगवा, बेल्हा देवी मंदिर के पास सभाराज पांडेय की गली में सदर, गाजी का हाता शिवजीपुरम, 57 बिकनापुर पड़ाव देल्हूपुर, गोड़े, परहतखास अमरगढ़, चिलबिला बाजार पीपल के पेड़ के पास, सराय आनादेव बैंक ऑफ बड़ौदा के पास समेत 62 स्थलों को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें