प्रतापगढ़ पहुंचे सीएम योगी ने दी अरबों की योजनाओं की सौगात।
- फोटो : संवाद।
डाॅक्टर वीआइपी ड्यूटी में, भटकते रहे मरीज
मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक शुक्रवार को मुख्यमंत्री की वीआइपी ड्यूटी में चले गए। मरीज डाॅक्टरों के कक्ष खाली देख दूसरे डाक्टरों को दिखाने के लिए भटकते रहे। ओटी को सेफ हाउस बनाए जाने के कारण चिकित्सकों ने मरीजों का ऑपरेशन करने से इनकार करते हुए सोमवार को बुलाया है।
मेडिकल कॉलेज में तैनात फिजीशियन डॉ.रमेश पांडेय,सर्जन आर्थो सर्जन डॉ.अक्षत, जनरल सर्जन डॉ. विपिन चंद्र और डॉ. विकाश सिंह की ड्यूटी पुलिस लाइन में लगा दिया गया। वहीं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री, आर्थो सर्जन डॉ. अतुल कुमार, डॉ. राकेश सचान, ईएनटी सर्जन डॉ. हंसराज मौर्य, डॉ. प्रियंका, डॉ. उपासना की ड्यूटी सीएमएस ने सेफ हाउस में लगा दिया।
सीएमएस ने बताया कि चिकित्सकों को मिलाकर 16 कर्मचारी वीआईपी ड्यूटी में चले गए थे। ओटी को सेफ हाउस बनाया गया था। इस लिए मरीजों का ऑपरेशन नहीं किया गया। मरीजों का ऑपरेशन शनिवार या फिर सोमवार को होगा। उन्होंने बताया कि ओपीडी में जेआर बैठे थे। जो मरीज जेआर के पास पहुंच रहे थे वे उनका इलाज कर रहे थे।
मुख्यमंत्री के आने के दो घंटे पहले से वाहनों का आवागमन रहा बंद
सीएम के कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर सुबह से ही पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। पुलिसकर्मी सड़कों के किनारे चौराहे व तिराहे पर रस्सा लेकर मुस्तैद रहे। सीएम के आने के दो घंटे पहले ही छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। केवल एंबुलेंस व बीमार मरीजों को ही आने जाने दिया जा रहा था। इसके लिए सघन जांच भी की जा रही थी।