शालू के सिर में मारी गई है गोली
अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर शिवाला के रघना में मृत शालू वर्मा के सिर में गोली भी मारी गई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं। इस मामले में कल मृतका शालू के परिजन अंतू थाने भी आए थे।
उन्होंने पुलिस को बताया कि शालू ने बताया कि उसको हत्या की धमकी मिल रही है और सगाई के पहले कत्ल करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद यह घटना नहीं होती।