फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और समिति पर लगेगा दस बड़े बकाएदारों का साइन बोर्ड

विज्ञापन
Pratapgarh Bankrupty news
विज्ञापन
चौक स्थित बैंक में फिर प्रारंभ होगा सायंकालीन सेवा
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जिला सहकारी बैंकों और साधन सहकारी समितियों से कर्ज लेकर कुंडली मारकर बैठे दस बड़े बकाएदारों का नाम सार्वजनिक करने के साथ बोर्ड भी लगाया जाएगा। चौक स्थित जिला सहकारी बैंक में अब एक बार फिर सायंकालीन सेवा प्रारंभ की जाएगी। इससे ग्राहक शाम आठ से दस बजे रात तक नगदी निकाल सकेंगे।
जिला सहकारी बैंक की माली हालत सुधारने के लिए जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ बाले ने बकाएदारों को बेनकाब करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी बैंकों और साधन सहकारी समितियों के दस बड़े बकाएदारों की सूची तैयार कर साइन बोर्ड लगाने को कहा गया है। जांच के दौरान जिस बैंक और समिति पर साइन बोर्ड नहीं दिखेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला स्तर पर दस बड़े बकाएदारों की सूची तैयार कराकर बैंक और तहसील में साइन बोर्ड लगाया जाएगा। शहर के ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक बार फिर चौक स्थित शाखा में सायंकालीन सेवा प्रारंभ की जाएगी। लगभग आठ साल पूर्व सायंकालीन सेवा बंद कर दी गई ती। किसानों के घर तक बैकिंग सुविधा मुहैया कराने के लिए एक और एटीएम वैन खरीदने की बात कही है। उन्होंने कहा कि किसानों को रुपये निकालने के लिए शाखा में नहीं जाना होगा, बल्कि वह एटीएम वैन से रुपये निकाल सकेंगे।
विज्ञापन

11 लाख रुपये का बंदरबांट करने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई
प्रतापगढ़। कुंडा ब्लाक के मझिलगांव में खड़ंजे का निर्माण हुए बगैर ही 11 लाख रुपये के भुगतान के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को तो निलंबित कर दिया गया, मगर प्रधान के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अफसरों की मिलीभगत का परिणाम है कि अभी प्रधान के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुंडा के मिश्र दयालपुर में 3,43,605 रुपये का घपला मिलने पर कार्यदायी संस्थाओं ने यह धनराशि सरकारी खाते में जमा कर दिया है। जबकि मझिलगांव में खंडजे के निर्माण के बगैर ही 11 लाख रुपये का भुगतान में शामिल प्रधान के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अपर आयुक्त की जांच में मझिलगांव, डीहा, मिश्रदयालपुर गांव में व्यापक अनियमितता मिली थी। मनरेगा के पांच संविदा कर्मियों की सेवा तत्काल समाप्त करते हुए दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। मगर अभी तक तीनों प्रधानों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। डीसी मनरेगा अजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधान से जबाब मांगा गया है, जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें