फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: मनाली घूमने के बाद बीच रास्ते में पर्यटक ने की पत्नी की हत्या

Sat, 23 Mar 2019 12:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनाली घूमने के बाद बिलासपुर शहर के साथ लगते जबली के पास उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के एक आरोपी पर्यटक ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन


टैक्सी चालक की सूझबूझ से आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उसने पत्नी को अवैध संबंधों के चलते मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी ने बताया है कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध थे, जिसके बारे में उसकी पत्नी ने उसे कुछ समय पहले बताया था। 

पुलिस के अनुसार रमेश मौर्य (32) गांव भीतकलां पोस्ट ऑफिस कवारीकलां जिला प्रतापगढ़ (यूपी) अपनी पत्नी प्रोमिला के साथ चंडीगढ़ से टैक्सी में मनाली घूमने आया था। मनाली आने से पहले उन्होंने अपने बच्चों को चंडीगढ़ में किसी रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया था।
विज्ञापन


मनाली से लौटते समय बिलासपुर के जबली में आरोपी ने गाड़ी रुकवाई और पत्नी को साथ लेकर जंगल की ओर चला गया। जहां आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने के बाद दुपट्टा उसके गले में लपेटकर पेड़ के तने से बांध दिया।

थोड़ी देर बाद रमेश वापस आया और ड्राइवर से कहा कि वह जल्दी आगे चले, उसकी पत्नी भाग गई है। टैक्सी चालक गाड़ी को थोड़ा आगे ले गया, लेकिन उसकी पत्नी के न मिलने पर शक होने पर चालक ने नौणी चौक के पास ड्यूटी कर रहे पुलिस जवान को पूरी बात बताई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

पहले उलझाता रहा आरोपी 
नौणी चौक पर पुलिस और स्थानीय लोगों के पूछने पर आरोपी ने उन्हें उलझाने का प्रयास किया। आरोपी कभी कहता कि उसकी पत्नी को किसी ने बांध रखा है तो कभी कहता कि उसे कोई भगा ले गया है। टैक्सी चालक के बताए स्थान पर जब पुलिस और लोग पहुंचे तो वहा महिला मृत पड़ी थी। 

पत्नी को छोड़ना नहीं चहता था आरोपी 
आरोपी अपनी पत्नी को किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहता था। जबसे पत्नी ने अपने संबंध किसी और के साथ होने की बात बताई, तब से आरोपी उसके साथ मारपीट और लड़ाई करता था। मनाली जाते वक्त भी रास्ते में उनकी लड़ाई होती रही। ऐसे में जबली के पास मौका देख आरोपी ने महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें