पट्टी तहसील में सीएचसी अधीक्षक के विरोध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को देते अधि
- फोटो : PRATAPGARH
तहसील के अधिवक्ता के साथ सीएचसी अधीक्षक द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसके जरिए सीएचसी में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच तथा अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
तहसील के अधिवक्ता वरुण कुमार पांडे कुछ दिनों पहले सीएचसी इलाज कराने गए थे। अधिवक्ता का आरोप है कि चिकित्सकों द्वारा उन्हें बाहर की दवाएं खरीदने के लिए पर्चा बनाया गया। जिसकी शिकायत लेकर वह सीएचसी अधीक्षक के पास गए तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता की और चैंबर से बाहर चले जाने के लिए कहा गया।
इसकी जानकारी होने पर बार अध्यक्ष राधारमण मिश्र के निर्देश पर पुस्तकालय अध्यक्ष रवि सिंह, मानस तिवारी, प्रदीप पाठक, उमेश तिवारी प्रकाशन मंत्री, जगदीश, मनीष तिवारी, गुड्डू तिवारी, संजय मिश्रा राहुल सिंह संजय मिश्रा समेत तमाम अधिवक्ता वरुण कुमार पांडे के साथ तहसीलदार विनोद गुप्ता से मिले और अपनी मांगों से संबंधित सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।