हादसे में गंभीर घायल
शाहीन 35 पत्नी निसार दांदूपुर रानीगंज, रेफर
पूजा शर्मा 26 पत्नी धीरज शर्मा सिंगाही रानीगंज, रेफर
नीलम 32 पत्नी आनंद पांडेय आमापुर बेर्रा रानीगंज , रेफर
गंगा 28 पत्नी रोहित यादव बभनमई रानीगंज, रेफर
सरिता 35 पत्नी राकेश बरहदा रानीगंज , रेफर
लल्लू प्रजापति 60 दुर्गागंज रानीगंज, रेफर
अभिषेक 9 पुत्र राकेश बरहदा
मो. समीर 28 पचरास रानीगंज , ऑटो चालक
इशरत जहां 31 पत्नी निहाल वाराणसी कार सवार
रहनुमा 25 पत्नी अशरफ वाराणसी कार सवार
सुवंसा के लिए घर से बोलकर निकला था उमाशंकर
हादसे में मृत उमाशंकर बिंद मंगलवार की सुबह सुवंसा जाने के लिए कहकर निकला था। वह किसी काम से शहर चला गया। इसकी परिवार वालों को भी जानकारी नहीं थी। वह मजदूरी व किसानी का काम करता था। उसके पांच बेटे हैं।
रिश्तेदारी जा रहा था कार सवार
वाराणसी का रहने वाला निहाल मंगलवार को कार से अपने परिवार संग नगर पंचायत सिटी प्रतापगढ़ जा रहा था। बभनमई में घटना की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार भी पहुंच गए। घायल इशरत व रहनुमा को ट्राॅमा सेंटर से प्राइवेट अस्पताल ले गए।
बुला ली गई डॉक्टरों की टीम, मची रही चीख पुकार
बभनमई में कार व ऑटो की टक्कर में 10 घायलों की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। आनन-फानन में जूनियर व सीनियर चिकित्सकों को बुला लिया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ अतुल सरोज, फिजीशियन व सर्जन भी पहुंच गए। घायलों का उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देख सभी को एसआरएन रेफर कर दिया। अफरा-तफरी के बीच अस्पताल में घायलों की चीख पुकार से हड़कंप मचा रहा। परिजन रोते बिलखते रहे।
ऑटो पर क्षमता से अधिक बैठाई गईं थीं सवारियां
लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर बभनमई पर हुए हादसे ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। तीन साल पहले सुखपालनगर में ट्रेलर व ऑटो की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों का कहना है कि घटना के समय ऑटो में आठ सवारियां बैठीं थीं। जो मानक से अधिक थीं। हादसे के बाद पुलिस ऑटो की चेकिंग करने लगी।