फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ हादसा : एसआरएन से गैस टैंकर चालक डिस्चार्ज, पुलिस को भनक नहीं

Fri, 14 Jul 2023 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

हाईवे पर टैंकर पलटने से टेंपो सवार 12 लोगों की मौत हो गई थी। घटना वक्त अफरातफरी की वजह से टैंकर चालक पकड़ में नहीं आया था। मामले में मृत टेंपो चालक संतोष के भाई मनोज की तहरीर पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में उसका पता चल गया था।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सोमवार को हुए हादसे में गैस टैंकर चालक भी घायल हुआ था, जिसका प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। बुधवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया और पुलिस को भनक तक न लगी।

विज्ञापन


हाईवे पर टैंकर पलटने से टेंपो सवार 12 लोगों की मौत हो गई थी। घटना वक्त अफरातफरी की वजह से टैंकर चालक पकड़ में नहीं आया था। मामले में मृत टेंपो चालक संतोष के भाई मनोज की तहरीर पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में उसका पता चल गया था।

एक दिन पहले लीलापुर थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि टैंकर चालक सतीश तिवारी का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। उससे भी पूछताछ होगी। विवेचना जारी है। जबकि बुधवार को सतीश तिवारी डिस्चार्ज होकर मऊआइमा के नेवादा स्थित अपने घर पहुंच गया। वहीं कहीं छिपा है।
विज्ञापन


अब थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव का कहना है कि उनकी जानकारी में परिवार वाले उसे दूसरे अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए ले गए हैं। यदि ऐसा है तो वह विधिक कार्रवाई करेंगे।हादसे में घायल मासूम अनुभव निवासी बंधुआ कला सुलतानपुर, टेऊंगा निवासी विमला देवी और विक्रमपुर निवासी अकबाल बहादुर सिंह का अभी एसआरएन में उपचार चल रहा है।

मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल

शोकाकुल परिवारों से बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मिलने पहुंचा। इस मौके पर विधायक रामसिंह पटेल, विधायक डाॅ.आरके वर्मा, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल, विधानसभा अध्यक्ष अहमद अली, वासिक खान, मो.असलम, जिलापंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, साबिर अली, आरएलचतुर्वेदी, मनीष पाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें