दिलीपपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव में सूखे कुएं में गिरी बकरी को निकालने के लिए उतरे युवक की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पानी न होने के कारण कुएं में जहरीली गैस उत्पन्न हो गई थी।
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव में सूखे कुएं में गिरी बकरी को निकालने के लिए उतरे युवक की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पानी न होने के कारण कुएं में जहरीली गैस उत्पन्न हो गई थी। जिसकी चपेट में आने से गांव निवासी उमाशंकर शर्मा के बेटे हिंमाशु शर्मा (23) की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हिमांशु कुएं में गिरी बकरी को निकालने के लिए उतरा था। अंदर घुटन होने पर वह बाहर निकलने लगा लेकिन लड़खड़ाकर फिर कुएं में गिर गया। यह देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद हिमांशु के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिमांशु शर्मा दो भाई तीन बहन है। भाई में दूसरे नंबर का था। बहनों से बड़ा है। पिता उमाशंकर के साथ मजदूरी करता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीपपुर शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि हिमांशु शर्मा के को फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।