फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: 55 दिनों से फंसे 76 तब्लीगियों को घर जाने की मिली इजाजत

Thu, 21 May 2020 11:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन के बाद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फंसे तब्लीगी जमात के 76 सदस्यों को घर जाने की इजाजत मिल गई है। जिले में तब्लीगी जमात के 6 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सभी को अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन कराया गया था।
विज्ञापन


अवधि पूरी होने के बाद भी लोगों को घर जाने नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में माइनारटीज वेलफेयर सोसायटी ने जिलाधिकारी से मिलकर तब्लीगी जमात के सदस्यों की समस्याओं को रखा। जिसके बाद सभी को घर जाने की इजाजत मिल गई।

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में ठहरे लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। वहां से जिले में भी कई सदस्य धर्म प्रचार के लिए आए थे। नरसिंहगढ़ व डेरवा सबलगढ़ में रुके 6 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसके बाद हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में सभी सदस्यों की रिपोर्ट उपचार के दौरान निगेटिव आ गई।
विज्ञापन


तब्लीगी जमात के 76 सदस्यों को कोहड़ौर के मदुरा रानीगंज, नगर कोतवाली के कादीपुर, छत्ता का पुरवा, कंधई के चौखड़ा, जेठवारा के डेरवा सबलगढ़, मानधाता के हैंसी और रानीगंज के नरसिंहगढ़ में क्वारंटीन करा दिया गया। धीरे-धीरे यह अवधि 28 दिन से भी अधिक बीत गई। लॉकडाउन लागू होने के बाद 55 दिनों तक तब्लीगी जमात के सदस्यों को क्वारंटीन रहना पड़ा।

ईद का पर्व करीब देख माइनारटीज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मौलाना ताजदार अहमद, जफरुल हसन, इरशाद, मोहम्मद अतहर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल गत दिनों जिलाधिकारी से मिला। तब्लीगी जमात के सदस्यों के क्वारंटीन की अवधि पूरी होने व घर भेजने की मांग की। जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी क्वारंटीन सदस्यों को बुधवार की देर रात घर जाने की अनुमति दे दी।

सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने सभी जमातियों का मेडिकल प्रमाण पत्र निर्गत किया। गुरुवार की सुबह सभी घर जाने की जद्दोजहद में लगे रहे। दो बसों व कारों से सभी को पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में घर भेजा गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें