कुंडा बीडीओ समेत 57 और कोरोना की चपेट में
रानीगंज में महिला सिपाही समेत दो लोग मिले पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1696
कोरोना से 25 लोगों की अब तक हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले में कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार को 24 घंटे के भीतर 57 नए केस सामने आए हैं। कुंडा ब्लाक के बीडीओ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रानीगंज थाने में महिला सिपाही दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1696 पहुंच चुकी है। संक्रमण से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कुंडा के बीडीओ भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कुंडा तहसील के पूरे शुक्लान, डीहा, अत्तानगर, भोरा का पुरवा बिसहिया, जोखू का पुरवा महेवा मिलकिया, बहोरिकपुर, राय असकरनपुर में संक्रमित लोग मिले। इसके अलावा संग्रामगढ़ बाजार में एक, लालगंज में बैंककर्मी समेत पांच, रानीगंज थाने की महिला सिपाही समेत दो और तिवारीपुर गांव में एक व्यक्ति भी संक्रमण की जद में आ गया है। जिले में गुरुवार शाम तक कुल 57 नए केस सामने आए। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि 666 लोगों की रिपोर्ट मिली है। अब तक कुल 1076 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों के मिलने के बाद कुल 141 हॉटस्पॉट हैं। संक्रमित मिले लोगों को घर में आइसोलेट कराने के साथ ही संत अंथोनी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। यहां 56 मरीजों का उपचार चल रहा है। कुछ लोगों को प्रयागराज भेजा गया है। संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच लगातार कराई जा रही है।
इनसेट-----
जांच कराने वाले बदल रहे नाम
कोरोना की जांच कराने वाले अपना नाम गलत लिखा दे रहे हैं। जिससे स्वास्थ्यकर्मियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में जांच कराने वाले लोग अपना नाम बदल देते हैं। गुरुवार को भी जांच कराने वाले एक व्यक्ति को दोबारा जांच कराने आना पड़ा। उसने पहले अपना नाम
मोहर्रम की सातवीं पर अकीदतमंदों ने मांगीं दुआएं
प्रतापगढ़। मोहर्रम की सातवीं पर गुरुवार को अकीदतमंदों ने कोरोना से छुटकारा दिलाने के लिए इमामबाड़ों पर पहुंचकर दुआएं मांगीं। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच सादगी से घरों में फातिहा पढ़ा। शहर के टक्करगंज, मौला अली इमामबाड़ा पुराना माल गोदाम रोड, बुड्ढा ताजिया इमामबाड़ा, हुसैनिया इमामबाड़ा, सिप्तैन रोड, बेगमवार्ड इमामबाड़े पर ताजियादारों ने दुआएं मांगीं। इस दौरान मनकबत, नोहा आदि भी पढ़ा गया। इस मौके पर अध्यक्ष हैदर अली, इरशाद सिद्दीकी, अजहर सईद, शौकत अली, शकील अहमद, फरीद आलम समेत अन्य लोगों ने पूरी अकीदत के साथ सूखा तबर्रुक लोगों को तकसीम किया।