फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: सीमा विस्तार और दो नई टाउन एरिया के गठन से 39 ग्राम पंचायतों का मिटेगा अस्तित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा विस्तार और दो नई टाउन एरिया के गठन से 39 ग्राम पंचायतों का मिटेगा अस्तित्व
विज्ञापन

नगरपालिका विस्तार में 14 और पृथ्वीगंज में 15 गांव होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले में दो नई टाउन एरिया के गठन और दो टाउन एरिया समेत नगर पालिका बेल्हा के सीमा विस्तार से जिले की 39 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व जल्द समाप्त होने जा रहा है। अब इन ग्राम पंचायतों को विकास के लिए धनराशि नहीं मिलेगी।
कैबिनेट ने मंगलवार को जिले में पृथ्वीगंज और कोहंड़ौर को नई
टाउन एरिया के रूप में विकसित करने के साथ ही रानीगंज और अंतू नगर पंचायत के साथ नगर पालिका बेल्हा के सीमा विस्तार पर अपनी मुहर लगाई थी। शासन के इस फैसले के बाद जिले की 39 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इसमें नगरपालिका बेल्हा में 14 ग्राम पंचायतें, पृथ्वीगंज बाजार में 15 ग्राम पंचायतें, अंतू-और कोहंड़ौर की पांच-पांच ग्राम पंचायतों को पूर्ण रूप से और चार-चार ग्राम पंचायतों को आंशिक रूप से शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पृथ्वीगंज टाउन एरिया में शामिल होने वाले ग्राम पंचायतों में पूरेमोहन, भगेसरा, औवार, पूरे हिरावन, नमक शायर, राजापुर, मकरी, हुमायूंपुर, भुइदहा, घाटमपुर, पूरनपुर पटखान, सिपाह महेरी, संसारीपुर, जमुआरी, बकुलाही शामिल हैं। कोहड़ौर टाउन एरिया में कोहड़ौर, बरौली, मामूली, धरौली मधुपुर, रामापुर, भावापुर, घनापुर, करिस्ता, लाखीपुर, पालूपुर, पडरीपाल, गौरापट्टी ग्राम पंचायतें शामिल हैं। टाउन अंतू के सीमा विस्तार में कपासी पालबस्ती, मिश्रान बस्ती, सरैंया, पयागनगर, डडवा, श्रीनगर, रायनगर, रिसाल का पुरवा, किशुनगंज का नाम शामिल हैं। रानीगंज टाउन एरिया का विस्तार होने से संडिला, निधि पट्टी, रूपीपुर, बरहदा, कायस्थ पट्टी, आशीपुर ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा तो पूरे महंथ गांव का आंशिक भाग शामिल होगा।
रानीगंज और अंतू में दस-दस हजार बढ़ेगी आबादी
अंतू, रानीगंज में बढे़ंगे पांच-पांच वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। टाउन एरिया अंतू और रानीगंज के सीमा विस्तार से सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लगभग 15 गांवों के लोगों को शहर में शामिल होने का मौका मिलेगा। अंतू और रानीगंज के विस्तार पर मुहर लगने से दस-दस हजार आबादी को शहर से जुड़ने का फायदा मिलेगा। इससे लोगों शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

टाउन एरिया अंतू के सीमा विस्तार में कपासी पाल बस्ती, मिश्रान, स्टेशनरोड, सरैया, पयागनगर, डडवा, श्रीनगर, रायनगर, रिसाल का पुरवा, किशुनगंज को आशिंक रूप से शामिल किया गया है। अभी तक टाउन एरिया की आबादी लगभग 10,000 थी, जो सीमा विस्तार होने के बाद बढ़कर 20,000 हो जाएगी। इससे गांव के लोगों को शहर की सुविधाएं मिलनी प्रारंभ हो जाएंगी। रानीगंज टाउन एरिया की आबादी अभी तक लगभग बीस हजार थी, जो बढ़कर अब 30,000 हो जाएगी। टाउन एरिया का विस्तार होने से संडिला, निधि पट्टी, रूपीपुर, बरहदा, कायस्थ पट्टी, आशीपुर ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा, तो पूरे महंथ गांव का आंशिक भाग रानीगंज टाउन एरिया में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें