ढाबा संचालक की हत्या और लूट के कई मामलों में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गाली लगी। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के आशीष सिंह (25) ढाबा संचालक चंदन सिंह की हत्या और लूट के मामले में फरार चल रहा था। बुधवार देर रात अंतू थानाध्यक्ष व स्वॉट प्रभारी ने आशीष सिंह को तेजगढ़ गांव के सई नदी के पास घेर लिया।
जिसके बाद बदमाशों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी चार राउंड गोलियां चलाईं। जिसमें एक गोली आशीष सिंह के पैर में लगी और दूसरा बदमाश फरार हो गया। बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया