फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: कॉलेज संचालक से मांगी 12 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कालेज संचालक से 12 लाख रुपये की रंगदारी पड़ोस के रहने वाले कारोबारी ने मांगी। रुपये न देने पर संचालक की फोटो संग सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक बातों को वायरल कर दिया। जिससे कालेज संचालक की प्रतिष्ठा पर धूमिल हो रही है। शिकायत पर क्राइम ब्रांच प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के संडवा दुबान निवासी डा. राकेश सिंह ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह बाबू संत बक्स सिंह ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक हैं। शहर के डाक बंगला रोड दहिलामऊ में एक मकान क्रय किया है। पड़ोस में कपड़े के कारोबारी रहते हैं।
वह उनसे वहां रहने के लिए 12 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। रुपये न देने पर सामाजिक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने के लिए धोखाधड़ी कर उनकी तस्वीर के साथ भ्रामक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिससे उन्हें सामाजिक क्षति हो रही है। व्यापारी द्वारा अलग-अलग तिथियों में फोन से धमकी भी दी गई। डीएम ने मामले की जांच क्राइम बांच को करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। अभी तक कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें