फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब वर्ग के लिए वरदान साबित होगा ट्रामा सेंटर - प्रमोद

Sun, 20 Mar 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण अंचल के संसाधन विहीन गरीब वर्ग के लोगों का जीवन बचाने के लिए वरदान साबित होगा ट्रामा सेंटर। गंभीर रूप से दुर्घटना ग्रस्त लोगों का इलाज अब सरल व सुलभ तरीके से करते हुए उनका जीवन बचाया जा सकेगा। यह बातें राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने रविवार को सीएचसी में ट्रामा सेंटर के भूमि पूजन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। स्व. प्रो. अलका तिवारी की प्रेरणा से ट्रामा सेंटर बनाया जा रहा है। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने ट्रामा सेंटर की मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर मुख्यालय से हटकर तहसील में बनने वाला यह प्रदेश का पहला ट्रामा सेंटर होगा। मोना ने जल्द ही महिला अस्पताल व राजकीय आईटीआई कालेज की स्थापना कराए जाने की घोषणा की। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि ट्रामा सेंटर की स्थापना से लालगंज के साथ ही पूरे जनपद के लोगों को भी सुविधा मिल सकेगी। अध्यक्षता सीएमओ डॉ. वीके पांडेय व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। अधीक्षक डॉ. शरद गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर कुंडा एसडीएम शशिभूषण राय, संागीपुर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, इं. सुनील पांडेय, रामराज वर्मा, अजय शुक्ला, संतोष दुबे, बृजेश दुबे, दिनेश मिश्रा, संतोष सिंह, केडी मिश्र, सुनील शुक्ल, ज्ञानेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, पप्पू तिवारी, सत्येंद्र सिंह, शिवबहादुर सरोज आदि रहे।

शहर मुख्यालय से हटकर जिले में बनने वाला पहला ट्रामा सेंटर हाईटेक सुविधाओं से युक्त होगा। ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन थियेटर, पोस्ट आपरेशन रूम, सर्जिकल आईसीयू, पांच बेड का सामान्य आईसीयू रूम, प्रतीक्षालय, कंट्रोम यूनिट, माइनर ऑपरेशन थियेटर, तीन चिकित्सक कक्ष, एक्स-रे रूम, डार्क रूम, प्लास्टर रूम, मेडिको लीगल कक्ष समेत तमाम सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। पांच वेंटीलेटर व चार सेक्सन मशीन के साथ मोबाइल वेंटीलेटर की सुविधा भी मरीजों को उपलब्ध हो सकेगी। पांच हजार एमए की एक्स-रे मशीन जो जिला मुख्यालय पर भी अभी तक उपलब्ध नहीं है, यह मशीन भी ट्रामा सेंटर लगेगी। इसके लिए 683 वर्ग मीटर जमीन सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई है। शासनादेश के मुताबिक 1 करोड 61 लाख 93 हजार की लागत से ट्रामा सेंटर निर्मित होगा। इसकी पहली किस्त 80 लाख 96 हजार रुपये शासन ने अवमुक्त भी कर दी है। एक वर्ष के भीतर ट्रामा सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें