pradhans denied to do the work of manrega
- फोटो : PRATAPGARH
दो वर्ष से बाकी पैसे को लेकर प्रधानों ने कच्चा काम करने से मना कर दिया है। इस संबंध में प्रमुख व प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है। प्रधानों का कहना है कि दो वर्ष से पैसा नहीं आने के चलते कंपनियों ने उन्हें सामान देना बंद कर दिया है।
बाबागंज ब्लाक के दर्जनों ग्राम प्रधानों का पक्के काम का पैसे का भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते प्रधानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। अब कोरोना के चलते गावं में कच्चा काम करने के लिए कहा जा रहा है। इसका प्रधानों ने विरोध किया। है। प्रधानों का कहना है कि पूर्व में कराए गए कार्यों का पैसा यदि भुगतान नहीं किया जाता है तो वह कच्चा काम भी नहीं करेंगे। ग्राम प्रधानों ने 21 अप्रैल से शुरू हो रहे मनरेगा के कच्चे कार्यों का बहिष्कार करते हुए पुराने पैसे का भुगतान करने की बात कही है। मंगलवार को प्रमुख बाबागंज पंकज सिंह और प्रधान संघ अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने बीडीओ बाबागंज राकेश सिंह को भुगतान के लिए ज्ञापन दिया। साथ ही कहा कि पुराने पैसे के के भुगतान के बाद ही कच्चे कार्य शुरू कराया जाएगा। इसमें 53 प्रधानों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं। इस सम्बंध में बीडीओ राकेश सिंह का कहना है कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।