दांदूपुर। रानीगंज के लिलहापुर में बने नए विद्युत उपकेन्द्र का सोमवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस उपकेन्द्र से रानीगंज तहसील मुख्यालय की बिजली समस्या दूर हो जाएगी। दावा किया कि वह सई व बकुलाही नदियों पर जल्द ही कई पुलों के निर्माण का काम शुरू कराएंगे।
विद्युतीकरण से वंचित क्षेत्र के पुरवों मे बिजली के लिए विधायक निधि से 55 लाख रुपये दिए। कार्यक्रम का संचालन अशोक मिश्र एडवोकेट ने किया। इस मौके पर एसडीओ मगन सिंह, जेई रमेश श्रीवास्तव, एसडीएम रानीगंज बृेन्द्र द्विवेदी, शेर बहादुर यादव, श्याम बिहारी उपाध्याय, देवेश प्रताप सिंह एडवोकेट व मंत्री के प्रतिनिधि अनिल तिवारी और मीडिया प्रभारी महेन्द्र पांडेय सहित तमाम लोग रहे।