फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : असद और गुलाम के एनकाउंटर पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, एफआईआर दर्ज कर खोजबीन में जुटी पुलिस

Fri, 14 Apr 2023 07:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

असद और गुलाम के एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया पर युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। कंधई पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। आरोपी ने असद के एनकाउंटर पर प्रसन्नता जाहिर करने वालों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
Pratapgarh News : एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असद और गुलाम के एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया पर युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। कंधई पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। एसओ कंधई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। झांसी में एसटीएफ के द्वारा अतीक अहमद के बेटे असद और उसके गुर्गे गुलाम हसन को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। इसके बाद मुठभेड़ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की टिप्पणी की जाने लगी।

इसी बीच आरजू मलिक नाम के फेसबुक आईडी से एनकाउंट पर असद के एनकाउंटर पर प्रसन्नता जाहिर करने वालों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की गई। साथ ही पुलिस के को भी भला बुरा कहा गया। उसका पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


सत्यम सिंह ने ट्विटर पर की थी पुलिस से शिकायत
सत्यम सिंह नाम युवक ने इसकी शिकायत प्रतापगढ़ पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर करते हुए आरोपी के ट्विट का स्क्रीन शॉट भी टैग किया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर आरोपी सद्दाम हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साइबर सेल पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें